शेरगढ़ में सब कुछ जो वाइल्ड लाइफ और इको टूरिज्म को चाहिए चीता, पैंथर, खरमोर और ब्राउन व काले हिरणों से खुलेंगे पर्यटन के नए द्वार जिला समृद्ध वनक्षेत्र, वन्यजीव सहित विशिष्ट संस्कृति को समेटे हुए हैं। कुंजेड़ क्षेत्र के शेरगढ़ में इको टूरिज्म शुरू होने पर पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। शेरगढ़ में पैंथर की आसानी से साइटिंग हो रही है।