2 मार्च सोमवार दोपहर 3:30 के आसपास होली के घरेलू कार्यों में एक युवक अपना कार्य कर रहा था इसी बीच गैलेंडर मशीन से एक ड्रम को काट रहा था, कि अचानक उसका हाथ फिसल कर मशीन की चपेट में आ गया और उंगलिया कट गई। परिजनों को जानकारी होते ही उसे निजी वाहन से सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।