अररिया: मटियारी-गेहुआ मार्ग पर चार पहिया वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बुजुर्ग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 7, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के मटियारी गेहुआ मार्ग में चारपहिया वाहन व बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल बुजुर्ग व्यक्ति इदरीसी बताएं जा रहे हैं.