अररिया: जोगबनी आईसीपी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Araria, Araria | Feb 6, 2025 अररिया के जोगबनी आईसीपी के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना की सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. वहीं घटना की सूचना पर अररिया सदर अस्पताल पहुंचे सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मिटक किशोर के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.