जैतहरी: वार्ड 05 में तेज़ हुआ सफाई अभियान: नालियों की सफाई, कचरा उठाव और कीटनाशक का छिड़काव
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 05 अंतर्गत अग्रसेन चौक से पुराना रेलवे फाटक रोड तक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की साफ-सफाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरा व मलवा उठाया गया, साथ ही क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।