मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के सकरा गांव में रुम हीटर की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे अग्नि शामक टीम ने 80 वर्षीय बुजुर्ग रामनाथ सिंह को गंभीर हालत में सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।