दलसिंहसराय: युवती को बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के डढ़िया के तीन युवतियों को पुलिस ने बरामद करते हुए उसे बाजार में बिकने से बचा लिया। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में संलिप्त दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।