कनाड़िया: कनाड़िया क्षेत्र के श्री जी हाइट्स में चोरों ने तोड़े कई घरों के ताले, एक घर से ₹50,000 और सोने-चांदी के गहने किए चोरी
यहाँ के रहने वाले गगन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह इंदौर से बाहर गए हुए थे तभी पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फ़ोन लगाकर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है इसके साथ ही आस पड़ोस में भी कई घरों के ताले चोरों द्वारा तोड़े गए हैं जब वह घर पहुँचा तो देखा घर में रखे 50, हज़ार रुपये और सोने चाँदी के गहने ग़ायब थे