बनमनखी में सर्द बर्फीली पछुआ हवाओं और गलन भरी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस मौसम में पहली बार बीते दो दिनों से लोगों को अलाव की आवश्यकता महसूस होने लगी है। विशेषकर गरीब, असहाय और फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए यह ठंड किसी विपत्ति से कम नहीं है।