कैराना: ऊंचागांव पेट्रोल पंप के निकट बाइकों की भिड़ंत में एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Kairana, Shamli | Sep 20, 2025 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी राकिब (29) अपने भांजे सुफियान (21) निवासी गांव सांगाठेड़ा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के साथ बाइक द्वारा हरियाणा के पानीपत में कंबल फैक्ट्री में कार्य करने के लिए जा रहे थे। शनिवार रात करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव पेट्रोल पंप के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सुफियान मौत हुई।