उदयपुर जिले में दशनाम गोस्वामी समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन जोगणिया माताजी मंदिर परिसर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। मंगलवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव अधिकारी पूरण गिरी एवं यशवंत पुरी के कुशल नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया