फ़िरोज़ाबाद जिले में 14-15 मार्च को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उप निरिक्षक भर्ती परीक्षा सम्पन होंगी। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ पुलिस लाइन के सभागार में मीटिंग की। इस दौरान बताया है जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। और करीव 1920परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।