कर्वी: बदमाशों ने कुशमुहि के जंगल में दो चरवाहों को बंधक बना कर लूटे 40 बकरियां, मारकुंडी थाना में FIR दर्ज
चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र के गांव कुशमुहि के ग्रामीण,बब्बू व रामनारायण ने कथित तौर पर सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि,वह दोनों रविवार को कुशमुहि के जंगल में बकरियां चरा रहे थे,तभी दोपहर 3बजे अचानक कुल्हाड़ी और डण्डे लेकर पहुचे दो अज्ञात लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया,और हाथ बांध कर उनकी 40 बकरियां लेकर फरार हो गए हैं,थाना में FIR दर्ज है।