गुमला: केओ कॉलेज में सांसद ने इंडोर स्पोर्ट व रीडिंग रूम का उद्घाटन किया, छात्र-छात्राओं संग मांदर की थाप पर थिरके
Gumla, Gumla | Aug 30, 2025 लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार को कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला परिसर में इंडोर स्पोर्ट रूम, रीडिंग रूम और जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा अकादमी का विधिवत उद्घाटन किया। इसके अलावा कॉलेज पत्रिका अभिलाषा का विमोचन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ाने की अपील की।