नगर निगम क्षेत्र में जहां बारिश के समय पानी भरने की समस्या होती है वहां नाला और नाली निर्माण के लिए योजना बनाई जाएगी। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शनिवार की सुबह 8 बजे शहर के पानी भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भविष्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने अफसरों को कहा है। इसके साथ ही जहां पानी भराव हो रहा है उसकी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।