आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़ वाराणसी राजमार्ग पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। जब इलाके में पड़े घने कोहरे के कारण किशनपुर काशीनाथ गांव की रहने वाली महिला प्रभुदेई यादव पत्नी दुर्बली यादव मोहम्मदपुर बाजार में दूध लेकर देने जा रही थी तभी दुर्घटना हो गई ।