भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में सर्विस रिवॉल्वर अनलोड करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, एएसआई की गोली लगने से हुई मौत, पुलिस महकमे में छाया शोक
भीलवाड़ा में एक दुखद हादसे में पुलिस विभाग के एएसआई महावीर सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई। एएसआई महावीर सिंह अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर को अनलोड करते समय हुए हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। हाल ही में प्रमोशन के बाद वे एएसआई बने थे। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे और उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है।