इंदौर: आजाद नगर के उद्योग नगर स्थित ऑफिस में चोरी, चोर नगदी और चांदी की मूर्ति लेकर फरार, मामला दर्ज
Indore, Indore | Feb 8, 2026 आजाद नगर थाना क्षेत्र के उद्योग नगर में शनिवार रविवार दरमियानी 2 बजे रात चोरी का मामला सामने है जहां अज्ञात चोर फरियादी के ऑफिस की खिड़की तोड़कर ऑफिस के अंदर रखी चांदी की मूर्ति और नगदी रुपए चुरा कर फरार हुआ है फरियादी प्रदीप पटेल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं