बाई गंगाबाई महिला अस्पताल में जिला शल्य चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम पटले के नेतृत्व तथा डॉ. सुवर्णा हुबेकर के मार्गदर्शन में अरुणोदय सिकलसेल मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एचपीएलसी कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम पटले ने कहा कि सिकलसेल से प्रभावित गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता है. उन्हें नियमित रूप से फोलिक एसिड की गोलियां, संतुलित आहार और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच की सलाह दी गई