मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार शाम चार बजे तक चला, जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक ने की। अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में कुल नौ मामलों पर सुनवाई की गई।