नवाबगंज क्षेत्र के बक्शी गांव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। मंडल अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा ने डॉक्टर मुखर्जी के योगदान को याद किया उन्होंने बताया डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रहित के लिए जीवन भर संघर्ष किया देश की एकता अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।