ग्वालियर गिर्द: 1000 बिस्तर अस्पताल की बदहाली पर हंगामा, हिंदू सेना का धरना, पुलिस से झड़प
ग्वालियर शहर के 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे जमकर हंगामा हो गया, जब फॉल सीलिंग गिरने, टोटियां गायब होने और जगह-जगह पानी टपकने से नाराज़ हिंदू सेना के कार्यकर्ता अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय में धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और हालात तनावपूर्ण हो गए।