धामपुर: स्योहारा में मथुरा की एक्सपर्ट टीम ने बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया, लोगों ने पालिका चेयरमैन का जताया आभार
Dhampur, Bijnor | Jan 19, 2025 स्योहारा में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से निजात के लिए चेयरमैन फैसल वारसी ने ठोस कदम उठाया।रविवार की सांय करीब साढ़े चार बजे मथुरा से एक्सपर्ट की टीम बुलाकर अपनी निगरानी में बंदर पकड़वाने का काम शुरू कराया। चेयरमैन फैसल वारसी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के बाद सुरक्षित स्थानों पर सकुशल छोड़ा जाएगा।नगर पालिका की इस मुहिम का लोगों ने आभार जताया।