समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया
समस्तीपुर के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय एक बालक से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने स्थानीय पुलिस के डायल 112 पर इसकी शिकायत की. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बालक को सदर अस्पताल भर्ती कराया. घटना सोमवार शाम की बतायी गई है.