चूरू जिला खेल स्टेडियम स्थित चिंकारा शूटिंग रेंज के प्रतिभाशाली शूटर कनिष्क शर्मा ने भोपाल में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर चूरू का नाम एक बार फिर रोशन किया है। प्रतियोगिता में कनिष्क के बेहतरीन प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों को प्रभावित किया है। चूरू के शिव कॉलोनी निवासी 12 वी कक्षा के छात्र कनिष्क शर्मा अब नेशनल में खेलेंगे।