इस्माइलपुर: रंगरा थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को चौबीस घंटे के अंदर कटिहार से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ़्तार
वादिनी द्वारा लिखित आवेदन में यह बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री अपने घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला निवासी रवि रौशन कुमार, पिता टिक्कू सिंह, ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगाया है।