बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में भाटिया मोड़ स्थित सीमेंट गोदाम के पास वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है।