बाड़मेर: बाड़मेर के महावीर नगर सिटी सेंटर की लिफ्ट में फंसे दो युवक
Barmer, Barmer | Oct 3, 2025 बाड़मेर के महावीर नगर सिटी सेंटर की लिफ्ट में शुक्रवार रात 8:00 बजे दो युवक फंस गए। दोनों युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। उन्होंने बताया कि वे करीब डेढ़ घंटे से लिफ्ट में फंसे हुए हैं। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इंजीनियर और अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया।