हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ कांड: मंत्री फागू बेसरा ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना से इलाके में आक्रोश है। आज मंत्री फागू बेसरा के नेतृत्व में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। टीम ने घटनास्थल का भी दौरा किया और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। सरकार ने मामले में त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया है।