जलेसर: गाली गलौज का विरोध करने पर नामजद आरोपियों ने दो लोगों के साथ की जमकर मारपीट थाना क्षेत्र अवागढ़ का मामला
Jalesar, Etah | Jun 20, 2024 थाना क्षेत्र अवागढ़ के अंतर्गत गांव गड़ेसरा यह पूरी घटना हुई है। वही मारपीट की इस घटना में राजू पुत्र आनंद राज और कारे पुत्र रामगोपाल के साथ बेरहमी से जमकर मारपीट की गई। इस पूरे मामले पर कारे पुत्र राम गोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संजय सिंह शराब पीकर आया और गाली गलौज कर रहा था। इस बात का विरोध किया तो इस मारपीट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया