दुमका में मैट्रिक और इंटर मीडिएट की परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब समाहरणालय सभागार में डीसी अभिजीत सिन्हा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन पर चर्चा हुई। जिले में मैट्रिक के लिए 59 और इंटरमीडिएट के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।