जांजगीर: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस की नई पहल, वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग मजबूरी में पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रा करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है और कई घायल हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा व्यापक सड़क।