नवाबगंज: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डेलापीर सब्जी मंडी में आलू दिलवाने का झांसा देकर व्यापारी से लिए रुपये,मांगने पर पीटा
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर सब्जी मंडी में फल और सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारी को बदांयू के युवक ने आलू दिलवाने का झांसा दिया और डेढ़ लाख रुपये एडवांस ले लिए। बाद में आलू भी नही दिलवाए। व्यापारी ने रुपये मांगे तो मारपीट करने लगा। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।