अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारेपुर में आवारा जानवर ने बुजुर्ग को किया जख्मी, सैफई में उपचार के दौरान हुई मौत
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बारेपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के 75 वर्षीय किसान अमर सिंह यादव की आवारा सांड़ के हमले में मौत हो गई। सोमवार की सुबह अमर सिंह गोबर डालने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया।