बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि बलरई पुलिस ने राजपुर जाने वाले मार्ग से युवक अमित को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ से जेल भेजा गया है