रानीगंज: दो नम्बर ईंट, रोड़ा गिट्टी और बिना तारीख वाला सीमेंट से बन रहा कलभट, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
रानीगंज प्रखंड के बसेठी माइनर पर गुणवंती पंचायत के वार्ड संख्या 2 विषैली में नहर पर बन रहे कलभट निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में खुलेआम दो नम्बर ईंट, रोड़ा वाला गिट्टी तथा बिना तारीख वाला घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।