नागौर में अभी तक MSP पर मूंग की खरीद शुरू नहीं हो पाई,हालांकि 20 हजार किसानों के टोकन कटे हुए हैं। लेकिन वो भी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इधर मजबूरी में किसान व्यापारियों को भी मूंग बेच रहे हैं,रविवार को भी शाम 5:00 बजे तक कृषि मंडी में किसान मूंग लेकर व्यापारियों के पास जाते नजर आए,साथ ही टोकन फिर से कटने शुरू हो, इसका भी किसान इंतजार कर रहे है।