बागबाहरा: लालपुर में गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
लालपुर में गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी के खिलाफ बागबाहरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। लालपुर निवासी प्रार्थी नंदकिशोर विश्वकर्मा ने आरोपी सोहन साहू के खिलाफ में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।