मेरठ: मेरठ में टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं और महिला कर्मचारियों के बीच जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने 16 लोगों को पकड़ा
Meerut, Meerut | Dec 24, 2024 मेरठ में कई मांगों को लेकर एसएसपी कार्यालय जा रहे भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मेरठ महोत्सव कार्यक्रम के चलते दादरी बॉर्डर पर सीओ सरधना को ज्ञापन देने के लिए वापस भेज दिया गया। टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद गाड़ी फ्री निकलवाने को लेकर विवाद हो गया टोल की महिला कर्मचारियों व भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।