सूरजपुर: अटल कुंज सूरजपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में भाजपा जिला सूरजपुर के जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान व विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गई।