घाटोल: धर्मनगरी घाटोल में विनम्र सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, नगर आध्यात्मिक ऊर्जा से सरोबार हुआ
रविवार को धर्मनगरी घाटोल में 108 श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार संतो के मंगल प्रवेश ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज जनों ने मुनि संघ की श्रद्धा के साथ अगवानी की। नगर में मुनि संघ के स्वागत के लिए मुख्य मार्ग ,कस्बे में स्वागत कर आगवानी की गई।