उमरिया जिले के मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास बसेगड़रिया टोला गांव में पिछले चार दिनों से एक बाधिन कामूवमेंट बना हुआ है। यह गांव पनपथा बफर एरिया के पासहै, जहां जंगल से निकलकर बाघिन गांव की सरहद तक आपहुंची है। बाधिन के इस तरह बार-बार दिखने और मवेशियोंपर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।