शामली जिले के गांव मुंडेटकलां निवासी रविंद्र ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया है कि वह व्यापारी है। उससे एक युवक ने भवन निर्माण का बहाना बनाकर सरिया और सीमेंट लिया था। इसके अलावा 75 हजार रुपये भी लिए गए थे। नकदी और सामान कुल करीब आठ लाख रुपये की कीमत है। आरोप है कि युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और उसे रुपये नहीं दिए गए हैं।