इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी कर भूमि बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SSP
Etawah, Etawah | Feb 26, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से सार्वजनिक रास्ते को अपनी निजी भूमि दर्शाकर बेचने वाले अशोक यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी मोहनपुर राहिन को जेपी गार्डन के पास आईटीआई जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आज सोमवार को जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करते हुए न्यायालय में पेश किया है।