आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के ताहिरपुर बघावर में बीते 6 दिसंबर को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था । वही यह धार्मिक कार्यक्रम सनातन धर्म से जुड़े आनंद सिंह राठौर के देखरेख में प्रारंभ किया गया था । 13 दिसंबर दिन शनिवार को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण किया ।