बरवाला: गोवर्धन परियोजना के तहत प्यारेवाला में 30 घरों को दिए जाएंगे गोबर गैस के कनेक्शन, सरपंच ने की घोषणा
रायपुर रानी खंड के गांव प्यारेवाला के सरपंच इंजीनियर रविंद्र चौधरी ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन परियोजना के तहत गांव में बायोगैस संयंत्र लगाया जा रहा है। सरपंच रविंद्र चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के तहत गांव के 30 घरों में गोबर गैस की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का काम अंतिम चरण में चल रहा है।