बरवाला: 18 साल पुरानी समस्या का समाधान शिविर में हुआ, डीसी ने पंचकूला में दी जानकारी
समाधान शिविर में शिकायत आने के बाद 18 साल से बनी हुई समस्या का समाधान हुआ। रविन्द्र सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2006 में 1 बीगा 4 बिसवा जमीन की खरीद की थी। रजिस्ट्री के समय किसी दूसरे नंबर की जगह की को नोट करवाते रजिस्ट्री करवा दी। जब पता चला तो बार-बार शिकायत दी, लेकिन आज तक निशानदेही की रिपोर्ट तक नहीं मिली।