बरवाला: रायपुर रानी में राशन कार्ड धारकों को नहीं मिला सरसों का तेल, अधिकारी बोले- पीछे से जितना आया बांट दिया
पंचकूला जिला के रायपुररानी ब्लॉक में राशनकार्ड धारकों को नवंबर महीने में काफी कम सरसों का तेल मिला हैं। जिसको लेकर लाभार्थियों में भारी रोष है। ब्लॉक में कुल 35 राशन डिपो हैं और नवंबर तक 16 हजार 851 राशन कार्ड हैं, जिनका 33 हजार 702 लिटर सरसों का तेल मिलना था। लेकिन नवंबर माह में 17 हजार 976 लिटर ही तेल मिला ओर करीब 50 फीसदी लाभाथियों को राशन बनाने के लिए ते