जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से होंगी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बताया गया कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जौनपुर और गाजीपुर के 604 संबद्ध महाविद्यालयों में ये परीक्षाएं एक साथ होंगी