फुलवरिया: कंठी बथुआ में पुलिस ने कार्रवाई कर एक बोलेरो व दो बाइक से शराब किया जब्त, चालक व दो शराब माफिया सहित दो पियाक गिरफ्तार
कंठी बथुआ में पुलिस ने कार्रवाई कर एक बोलेरो और दो बाइक से शराब जब्त कर चालक व दो शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की मात्रा 501.690 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया रतनपुरा निवासी टुनटुन यादव, मृत्युंजय कुमार व चालक छतू बथुआ निवासी सुमन साह है। दो पीयाक और पूर्व में शराब के मामले में दो को गिरफ्तार किया गया।